लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता तरुण गोगोई ने हिमंत विश्व शर्मा को बताया 'आदतन झूठा', कहा- असम समझौते के बारे में झूठ बोला था 

By भाषा | Updated: January 20, 2020 18:59 IST

असम के पूर्व मुख्यमंत्री गोगोई ने एक समय अपनी सरकार में मंत्री रहे शर्मा पर राज्य की जनता को झूठी व्याख्या करके गुमराह करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्दे। गोगोई ने कहा, ‘‘हिमंत ने खुद 14 जुलाई, 2015 को उच्चतम न्यायालय में हलफनामा जमा किया था एनआरसी को अद्यतन करने के काम के लिए 1971 को आधार वर्ष बताया था।

असम सरकार में मंत्री हिमंत विश्व शर्मा को ‘आदतन झूठा’ करार देते हुए कांग्रेस नेता तरुण गोगोई ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने असम समझौते के बारे में झूठ बोला था जबकि उन्होंने उच्चतम न्यायालय में दाखिल हलफनामे में अवैध प्रवासियों का पता लगाने और निर्वासन के लिए कट-ऑफ वर्ष 1971 दर्ज किया था।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री गोगोई ने एक समय अपनी सरकार में मंत्री रहे शर्मा पर राज्य की जनता को झूठी व्याख्या करके गुमराह करने का आरोप लगाया। एक दिन पहले ही ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) ने भी शर्मा के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाये थे और कहा था कि मंत्री ने विधानसभा में झूठा दावा किया था कि समझौते में कट-ऑफ तारीख के तौर पर 24 मार्च, 1971 का उल्लेख नहीं है।

गोगोई ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हिमंत विश्व शर्मा ने विधानसभा में झूठ बोला था कि समझौते में 1971 के बारे में कुछ नहीं कहा गया। झूठ बोलना उनकी आदत में है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बात पर झूठ बोलते हों तो और क्या उम्मीद की जा सकती है।’’

उन्होंने कहा कि शर्मा संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलन की दिशा भटकाने के लिए असम की जनता को गुमराह कर रहे हैं। गोगोई ने कहा, ‘‘हिमंत ने खुद 14 जुलाई, 2015 को उच्चतम न्यायालय में हलफनामा जमा किया था और एनआरसी को अद्यतन करने के काम के लिए 1971 को आधार वर्ष बताया था। अजीब बात है कि अब वह कह रहे हैं कि समझौते में 1971 का कोई जिक्र नहीं है।’’ 

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह