लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ताजदार बाबर का निधन, राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ताजदार बाबर का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 85 साल की थीं।

उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ताजदार ने आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें कुछ दिनों पहले मालवीय नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिन में निजामुद्दीन ईस्ट के एक सामुदायिक भवन पहुंकर ताजदार को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहीं पर ताजदार का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

पारिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘ताजदार बाबर जी के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। हम दिल्ली के लोगों और कांग्रेस के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हैं।’’

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा, ‘‘दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्री ताजदार बाबर जी, जिन्हें हम प्यार से मम्मी संबोधित करते थे, आज हमारे बीच नहीं रही। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं अपने श्री चरणों में स्थान दे। विनम्र श्रद्धांजलि!’’

उल्लेखनीय है कि ताजदार बाबर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहने के साथ ही मिंटो रोड और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्रों से विधायक भी रहीं। वह लंबे समय तक नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद की उपाध्यक्ष भी रहीं।

ताजदार के पुत्र फरहाद सूरी कांग्रेस के नेता हैं और एकीकृत निगम रहने के दौरान दिल्ली के महापौर भी रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी