लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता शुभानंद मुकेश अपने समर्थकों के साथ जद(यू) में शामिल

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:42 IST

Open in App

पटना, 12 दिसंबर बिहार में कांग्रेस के नेता शुभानंद मुकेश रविवार को बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत सदानंद सिंह के बेटे मुकेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने यहां श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक भव्य समारोह में जद (यू) में शामिल किया।

यह घटनाक्रम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सदानंद सिंह के निधन के लगभग दो महीने बाद हुआ है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के प्रमुख मदन मोहन झा ने कहा कि मुकेश का राजनीतिक कद उनके पिता के कारण है और उनकी अपनी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले साल विधानसभा चुनावों में, मुकेश कहलगांव से कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे, लेकिन वह पार्टी के लिए उस सीट को बरकरार रखने में विफल रहे, जिसका उनके पिता ने रिकॉर्ड आठ बार प्रतिनिधित्व किया था।

पिछले दशक में बीपीसीसी के कम से कम तीन पूर्व अध्यक्ष अन्य दलों में शामिल हुए हैं। इनमें मंत्री अशोक चौधरी भी शामिल हैं, जो उस समारोह में मौजूद थे, जहां मुकेश जद (यू) में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे