लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता शिवकुमार ने भाजपा विधायक पर 204 करोड़ का मानहानि का किया मुकदमा दायर

By भाषा | Updated: August 4, 2019 19:55 IST

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यतनाल ने यह भी कहा था कि अगर ये मामले छोड़ दिए जाए तो उन्होंने (शिवकुमार) वादा किया है कि वह कर्नाटक में भाजपा सरकार के गठन पर तटस्थ रहेंगे । शिवकुमार ने कहा, ‘‘यतनाल ने जो बयान दिये हैं वह आधारहीन, गैरजिम्मेदाराना, झूठे और अप्रासंगिक हैं ।’’

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार ने रविवार को कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ ‘झूठे एवं आधारहीन’ आरोपों को लेकर 204 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है ।

शिवकुमार ने कहा कि यतनाल ने ये आरोप एक महीने पहले लगाये थे। शिवकुमार ने बयान जारी कर कहा कि यतनाल ने विजयपुरा में 23 जून को संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि वह (कांग्रेस नेता शिवकुमार) भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों पर यह सुनिश्चित करने के लिए दबाव डाल रहे हैं कि आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय उनके खिलाफ मामले को आगे नहीं बढ़ाये ।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यतनाल ने यह भी कहा था कि अगर ये मामले छोड़ दिए जाए तो उन्होंने (शिवकुमार) वादा किया है कि वह कर्नाटक में भाजपा सरकार के गठन पर तटस्थ रहेंगे । शिवकुमार ने कहा, ‘‘यतनाल ने जो बयान दिये हैं वह आधारहीन, गैरजिम्मेदाराना, झूठे और अप्रासंगिक हैं ।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी बयानबाजी उनकी राजनीतिक छवि को खराब करने की मंशा से की गई थी और इसने पार्टी और सार्वजनिक स्तर पर उनकी निष्ठा, ईमानदारी और छवि पर बहुत बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उन्होंने बताया, ‘‘इन बेबुनियाद बयानों से मेरी छवि गठबंधन सरकार को अस्थिर करने और उनका विरोध करने वाले एक व्यक्ति के रूप में बन गयी ।’

शिवकुमार ने कहा, ‘‘इससे मेरी प्रतिष्ठा, छवि और पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा को नुकसान पहुंचा है ।’’ भाजपा विधायक के खिलाफ यह मामला 30 जुलाई को रामनगर जिले के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दायर किया गया है। मामले की सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख मुकर्रर की गई है । कांग्रेस नेता ने अदालत से आग्रह किया कि वह यतनाल को भविष्य में निंदात्मक बयान देने से रोकें। 

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल