लाइव न्यूज़ :

'मोदी जी का दुर्भाग्य है कि वो अपनी पत्नी के साथ फोटो नहीं लगवाते': कांग्रेस नेता

By विकास कुमार | Updated: February 6, 2019 18:49 IST

प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे तस्वीरों पर बवाल मचने के बाद कांग्रेस नेता संजय सिंह ने पीएम मोदी और उनकी पत्नी को लेकर उन पर तंज कसा है.

Open in App

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर लगने के बाद आज बवाल मच गया. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दो चोर की तस्वीर एक साथ लगी है. तस्वीर लगाये जाने के बाद बवाल मचने के कारण तस्वीर को शाम होते-होते हटा लिया गया. ये तस्वीर ऐसे समय में लगाई गई जब प्रियंका गांधी विदेश से लौटने के बाद पार्टी मुखालय में महासचिव का पद संभालने वाली थी और ठीक उसी समय दिल्ली में ही ईडी दफ्तर में उनके पति रॉबर्ट वाड्रा से मनी लांड्रिंग के केस में पूछताछ हो रही थी. 

 

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में भी इस मुद्दे को उठाया. प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर लगाये जाने के बाद बीजेपी के प्रतिक्रिया से बौखलाए कांग्रेस नेताओं ने भी मोर्चा संभाला और पार्टी के एक नेता संजय सिंह ने नरेन्द्र मोदी पर इसे लेकर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि मोदी जी का दुर्भाग्य है कि वो पत्नी होते हुए भी अपनी तस्वीर नहीं लगाते. प्रियंका और रॉबर्ट पति-पत्नी हैं  और भगवान करे उनका संबंध हमेशा बना रहे. 

बीजेपी के नए आरोप 

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर रॉबर्ट वाड्रा पर कई आरोप लगाये हैं. उन्होंने उनकी कंपनी स्काईलाइट पर पेट्रोलियम और डिफेंस डील में दलाली खाने का आरोप लगाया है. संबित ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में संजय भंडारी नाम के शख्स का बार-बार जिक्र करते नजर आये और इन्हें रॉबर्ट वाड्रा का साथी बताया. बीजेपी प्रवक्ता के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा की लंदन में 8 संपतियां हैं. और आज इसी मामले में ईडी उनसे पूछताछ करने जा रही है. 

रॉबर्ट वाड्रा पर कारवाई में इतनी देर क्यों

रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप नए नहीं हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के रहते उन पर जमीन घोटाले के आरोप भी लगे थे. रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी को डीएलएफ ने बहुत सी सस्ते दाम पर जमीन उपलब्ध करवाए थे. इससे पहले राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार ने वाड्रा के सैंकड़ों एकड़ जमीन का मोटेशन रद्द किया था. लेकिन वाड्रा के खिलाफ व्यक्तिगत स्तर पर कोई कारवाई नहीं की जा रही थी. तो क्या वाड्रा पर कारवाई के लिए प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने का इंतजार किया जा रहा था? 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसप्रियंका गांधीरॉबर्ट वाड्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां