लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को कांग्रेस नेता ने कहा- ‘घुसपैठिया’, संसद में भाजपा का हंगामा

By भाषा | Updated: December 2, 2019 16:48 IST

भोजनावकाश के बाद उच्च सदन की बैठक फिर शुरू होने पर भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने प्रधानमंत्री के बारे में ‘‘घुसपैठिया’’ जैसे शब्द का उपयोग किया है। उन्होंने व्यवस्था के प्रश्न के तहत यह विषय उठाया और कहा कि ऐसे शब्दों का उपयोग करना देश के लोकतंत्र को अपमानित करने जैसा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सदस्यों की टोकाटोकी के बीच उन्होंने कहा कि संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है।यह असीमित नहीं है और इसे अशोभनीय भी नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘घुसपैठिया’’ कहे जाने पर भाजपा सदस्यों ने सोमवार को राज्यसभा में कड़ी आपत्ति जतायी और सदन से इसकी निंदा किए जाने की मांग की।

भोजनावकाश के बाद उच्च सदन की बैठक फिर शुरू होने पर भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने प्रधानमंत्री के बारे में ‘‘घुसपैठिया’’ जैसे शब्द का उपयोग किया है। उन्होंने व्यवस्था के प्रश्न के तहत यह विषय उठाया और कहा कि ऐसे शब्दों का उपयोग करना देश के लोकतंत्र को अपमानित करने जैसा है।

कांग्रेस सदस्यों की टोकाटोकी के बीच उन्होंने कहा कि संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है लेकिन यह असीमित नहीं है और इसे अशोभनीय भी नहीं होना चाहिए। उपसभापति हरिवंश ने व्यवस्था के प्रश्न को अस्वीकार करते हुए कहा कि जिस विषय पर चर्चा होनी है, उसी के संबंध में व्यवस्था का प्रश्न उठाया जाता है।

लेकिन भाजपा के कई सदस्य अपने स्थानों से आगे आ गए। कुछ सदस्य कांग्रेस से माफी मांगने की मांग कर रहे थे। हंगामे के बीच ही भूपेंद्र यादव ने कहा कि विगत में सदन ने ऐसी स्थिति की निंदा की है और ऐसे उदाहरण हैं। इस पर उपसभापति हरिवंश ने आश्वासन दिया कि अगर ऐसे उदाहरण हैं तो उन पर गौर किया जाएगा। इसके बाद सदन में सुचारू रूप से कामकाज हुआ। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रनरेंद्र मोदीअमित शाहसंसदकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह