लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने RJD को सुनाई खरी-खरी, कहा- लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अपना 'अहंकार' छोडे़

By भाषा | Updated: August 29, 2019 06:16 IST

महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर), रालोसपा और विकासशील इंसान पार्टी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने बुधवार को कहा कि विपक्षी महागठबंधन में शामिल सबसे बड़ी पार्टी राजद लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के मद्देनजर अपने 'अहंकार' को छोडे़।सिंह ने कहा “हमें इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि बिहार में वर्तमान में केवल एक ही पार्टी वास्तव में मजबूत है, जो कि भाजपा है। हम सभी तुलना में बहुत कमजोर हैं।

बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने बुधवार को कहा कि विपक्षी महागठबंधन में शामिल सबसे बड़ी पार्टी राजद लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के मद्देनजर अपने 'अहंकार' को छोडे़। बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिंह ने प्रदेश में विपक्षी महागठबंधन के नेताओं की लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद मंगलवार को पहली बैठक के एक दिन बाद इस आशय की टिप्पणी की है।

महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर), रालोसपा और विकासशील इंसान पार्टी शामिल है। सिंह ने कहा “हमें इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि बिहार में वर्तमान में केवल एक ही पार्टी वास्तव में मजबूत है, जो कि भाजपा है। हम सभी तुलना में बहुत कमजोर हैं।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महागठबंधन के किसी भी घटक के लिए बेहतर मतदाता आधार और विधानसभा में अधिक संख्या बल के अनुसार दावा करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा, '‘उन्हें (राजद को) विचार करने की जरूरत है कि राज्य में बड़ी पार्टी होने और अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद एक भी सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब क्यों नहीं रही। राजनीति में अहंकार उचित नहीं है।’’

सिंह ने कहा कि राजग की ‘बाजीगरी’ के बावजूद हम (कांग्रेस) एक सीट जीतने में सफल रहे थे। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में राजद ने बिहार के 19 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, पर एक भी सीट पर उसे जीत नहीं मिली। 

टॅग्स :कांग्रेसआरजेडीबिहारमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया