लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता रेवंथ रेड्डी ने थरूर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 00:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी ने वरिष्ठ नेता शशि थरूर के खिलाफ अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उनसे माफी मांगी।

रेड्डी की कथित अपमानजनक टिप्पणी की मीडिया रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नाराजगी जतायी थी। इसके बाद रेड्डी ने थरूर से माफी मांगी।

रेड्डी ने ट्वीट किया, ''मैंने शशि थरूर जी से बातचीत करके यह बताया कि मैं अपनी टिप्पणी वापस लेता हूं और दोहराता हूं कि मैं अपने वरिष्ठ सहयोगी को सर्वोच्च सम्मान देता हूं।''

उन्होंने थरूर को उनके शब्दों से पहुंची किसी भी तरह की ठेस के लिए खेद व्यक्त किया।

बाद में ट्वीट का जवाब देते हुए तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने ट्विटर पर कहा, '' मुझे रेवंथ रेड्डी ने फोन कर, जो कहा गया था, उसके लिए माफी मांगी। मैं उनके खेद की अभिव्यक्ति को स्वीकार करता हूं और इस दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण को पीछे छोड़कर खुश हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?