लाइव न्यूज़ :

पंजाब: कांग्रेस नेता को आया धमकी भरा फोन, खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह के खिलाफ नहीं बोलने के लिए कहा गया

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2023 19:51 IST

लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि उन्हें "एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से एक अज्ञात कॉलर से धमकी भरा फोन आया"। बिट्टू ने कहा, "फोन करने वाले ने कहा कि मुझे अमृतपाल सिंह के खिलाफ बोलना बंद कर देना चाहिए नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देसांसद रवनीत सिंह बिट्टू को अंतरराष्ट्रीय नंबर से अज्ञात कॉलर ने दी धमकीफोन करने वाले ने कहा कि मुझे अमृतपाल सिंह के खिलाफ बोलना बंद कर देना चाहिए नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगेइस संबंध में घुमार मंडी पुलिस चौकी, लुधियाना में एक शिकायत दर्ज की गई

लुधियाना:कांग्रेस के लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को दावा किया कि 'वारिस पंजाब दे' और खालिस्तानी समर्थक नेता अमृतपाल सिंह के खिलाफ बोलना बंद नहीं करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिली है। तीन बार के सांसद बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 1995 में हत्या कर दी गई थी।

सांसद को अंतरराष्ट्रीय नंबर से अज्ञात कॉलर ने दी धमकी

लुधियाना के सांसद ने कहा कि उन्हें "एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से एक अज्ञात कॉलर से धमकी भरा फोन आया"। बिट्टू ने कहा, "फोन करने वाले ने कहा कि मुझे अमृतपाल सिंह के खिलाफ बोलना बंद कर देना चाहिए नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।" इस संबंध में घुमार मंडी पुलिस चौकी, लुधियाना में एक शिकायत दर्ज की गई और आगे की जांच की जा रही है। सांसद वर्तमान में कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ में हैं। 

अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अजनाला पुलिस स्टेशन में किया था बवाल

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को अजनाला थाने में अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने तलवारें और बंदूकें लहराकर पुलिस स्टेशन परिसर में बैरिकेड्स को तोड़ दिया और थाने के अंदर घुस गए। इस बीच समर्थकों और पुलिसवालों के बीच झड़प देखने को मिली। समर्थक सिंह के गिरफ्तार सहयोगी लवप्रीत सिंह को रिहाई मांग को लेकर थाने पहुंचे थे। 

वारिस पंजाब दे का प्रमुख है अमृतपाल

इस घटना के अगले दिन ही लवप्रीत तूफान को पुलिस ने अमृतसर जेल से रिहा कर दिया था। आपको बता दें कि दुबई से लौटे अमृतपाल सिंह 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख हैं। इस संगठन को अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा स्थापित किया गया था, जिनकी पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

टॅग्स :Amritpal SinghपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह