लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता राजीव सातव कोरोना से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 22, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राजीव सातव कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

कांग्रेस के गुजरात प्रभारी सातव ने कहा, ‘‘हल्के-फुल्के लक्षण दिखने के बाद जांच कराई जिससे मेरे कोरोना से संक्रमित होने का पता चला। हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से कहना है कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।’’

यह जानकारी साझा करने से कुछ घंटे पहले सातव ने गुजरात में कोरोना की स्थिति को लेकर डिजिटल संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनमें हल्के-फुल्के लक्षण दिख रहे हैं।

सातव से पहले हाल के दिनों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर और भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे