कांग्रेस नेता राहुल संभवत: बुधवार को जाएंगे लखीमपुर खीरी

By भाषा | Updated: October 5, 2021 21:36 IST2021-10-05T21:36:21+5:302021-10-05T21:36:21+5:30

Congress leader Rahul may visit Lakhimpur Kheri on Wednesday | कांग्रेस नेता राहुल संभवत: बुधवार को जाएंगे लखीमपुर खीरी

कांग्रेस नेता राहुल संभवत: बुधवार को जाएंगे लखीमपुर खीरी

लखनऊ, पांच अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को हुई हिंसा में मारे गये चार किसानों के परिवारों से मिलने बुधवार को लखीमपुर खीरी जा सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी बुधवार को लखनऊ पहुंचेंगे और पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ लखीमपुर खीरी जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांधी के आगमन के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को पहले ही पार्टी के 10 नेताओं के साथ सीतापुर में हिरासत में लिया गया है। प्रियंका गांधी को सोमवार तड़के उस समय हिरासत में लिया गया था, जब वह लखीमपुर खीरी जा रही थीं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रियंका को उनके वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और प्रशासन उन्हें हिरासत में लेने का कारण नहीं बता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress leader Rahul may visit Lakhimpur Kheri on Wednesday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे