लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने ट्विटर पर कई नेताओं-पत्रकारों को किया अनफॉलो, अटकलों का बाजार गर्म 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 19:22 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्विटर पर कई लोगों को अनफॉलो कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल की यह भविष्य की नई रणनीति के तहत एक कार्रवाई है।केबी बायजू, निखिल और निवेदिता अल्वा, कौशल विद्यार्थी के साथ अलंकार सवाई को अनफॉलो किया है। पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि यह राहुल के अकाउंट का रिफ्रेशमेंट है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्विटर पर कई लोगों को अनफॉलो कर दिया। इनमें पार्टी के कई नेता, उनके करीबी और कुछ पत्रकार भी शामिल हैं।

राहुल गांधी के इस कदम की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। जिसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। वहीं पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी के अकाउंट को रिफ्रेश किया जा रहा है।राहुल गांधी के एक साथ इतने लोगों को अनफॉलो करने के पीछे पार्टी नेताओं की शिकायत को कारण बताया जा रहा है। पार्टी के कुछ नेताओं ने शिकायत की थी कि राहुल गांधी कुछ चुनिंदा नेताओं को ही फॉलो करते हैं और पार्टी के सभी नेताओं को नहीं। कहा जा रहा है कि जिसके बाद राहुल गांधी ने यह कदम उठाया है। 

अपनी टीम के कई सदस्य अनफॉलो

गांधी ने मंगलवार को उनके प्रमुख साथी केबी बायजू, निखिल, निवेदिता अल्वा, कौशल विद्यार्थी और अलंकार सवाई  को भी अनफॉलो किया है। हालांकि उन्होंने 281 लोगों को फॉलो भी किया। लेकिन यह संख्या घटकर 219 रह गई है। 

कई बड़े नेता अब भी सूची में

राहुल गांधी ने बड़ी संख्या में लोगों को अनफॉलो किया है। हालांकि इसके बाद भी उनकी फॉलोअर्स की सूची में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें सांसद मनिकम टैगोर, शक्तिसिंह गोहिल और ओमान चांडी जैसे नेताओं का नाम शामिल है। इस सूची में अभिषेक मनु सिंघवी और पवन खेड़ा जैसे पार्टी प्रवक्ता भी शामिल हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन और डीएमकेक की कनिमोझी को भी वे फॉलो कर रहे हैं। 

कई पत्रकारों को अनफॉलो किया

राहुल गांधी ने जिन पत्रकारों को अनफॉलो किया है, उनमें बरखा दत्त, सागरिका घोष, राजदीप सरदेसाई सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं। हालांकि जावेद अंसारी, पी साईंनाथ और मृणाल पांडे जैसे पत्रकारों को अब भी वे फॉलो कर रहे हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीट्विटरकांग्रेसटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां