लाइव न्यूज़ :

केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मछुआरों से की बातचीत, समुद्र में मछली पकड़ने भी गए

By भाषा | Updated: February 24, 2021 11:13 IST

Open in App

कोल्लम (केरल), 24 फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कोल्लम जिले के थांगस्सेरी तट पर मछुआरों से बातचीत की।

केरल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कांग्रेस नेता पिछले दो दिनों से राज्य की यात्रा पर हैं।

राहुल यहां मछुआरों के साथ उनकी नाव में बैठकर समुद्र में भी गए। उन्होंने अपनी यात्रा तड़के चार बजकर 30 मिनट पर वाडी तट से शुरू की और करीब एक घंटे तक वहां रहे और फिर बातचीत स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने मछुआरों के साथ मिलकर समुद्र में मछली पकड़ने वाला जाल फेंका और उनके साथ मछली भी पकड़ी। ब्लू टीशर्ट और खाकी पैंट पहने कांग्रेस नेता ने तट पर वापसी के दौरान वहां खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल और सांसद टी एन प्रतापन भी इस दौरान राहुल गांधी के साथ थे। प्रतापन राष्ट्रीय मछुआरा कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं।

बातचीत के दौरान गांधी ने कहा कि वह हमेशा मुछआरा जीवन का अनुभव लेना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘‘ आज तड़के मैं अपने भाइयों के साथ समुद्र में गया। नाव की यात्रा शुरू होने से लेकर उसकी वापसी तक उन्होंने सभी खतरे उठाए…खूब मेहनत की। वे समुद्र में जाते हैं, जाल खरीदते हैं लेकिन उसका फायदा कोई और उठाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने मछली पकड़ने की कोशिश की लेकिन सिर्फ एक मछली मिली। इतनी मेहनत के बाद भी जाल खाली रह गया। यह मेरा अनुभव है।’’

गांधी ने आगे कहा कि वह केंद्र सरकार में मत्स्य से संबंधित अलग मंत्रालय बनाने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ ताकि मछुआरा समुदाय को इन परेशानियों से मुक्ति मिले और उनके हितों की रक्षा हो।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस नीत यूडीएफ नेता जल्द ही मछुआरा समुदाय से विचार-विमर्श करके उनके लिए विधानसभा चुनाव में एक अलग घोषणापत्र तैयार करेंगे।

वाम मोर्चा नीत एलडीएफ सरकार पर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए कथित अनुबंध से संबंधित विवाद को लेकर प्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देखना चाहते हैं कि ये बड़े जहाजों से क्या करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं प्रतिस्पर्धा में विश्वास रखता हूं…लेकिन अनुचित प्रतिस्पर्धा में नहीं। सभी खिलाड़ियों के हिस्से में बराबर का मैदान होना चाहिए।’’

केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ विपक्ष ने वाम मोर्चे की सरकार पर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए अमेरिका की एक कंपनी के साथ कथित अनुबंध को लेकर कई तरह के आरोप लगाए हैं और इस मुद्दे के बीच ही राहुल गांधी का मछुआओं के साथ बातचीत करना राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण है।

अमेरिकी कंपनी को लेकर विवाद के बीच मुख्यमंत्री पी विजयन ने संबंधित अधिकारियों को अमेरिकी कंपनी ईएमसीसी और केरल राज्य इन्लैंड नेविगेशन कॉर्पोरेशन (केएसआईएनसी) के साथ समझौता ज्ञापन रद्द करने और किन परिस्थितियों में इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये, इसकी जांच करने के निर्देश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है