लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने राहुल गांधी को लेकर कही बड़ी बात, बोले- भारत के प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2023 21:19 IST

संजय राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों से अलग वह (गांधी) अपना नेतृत्व कौशल दिखाएंगे और एक बड़ी चुनौती (वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा के लिए) बनेंगे। वह एक करिश्मा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराउत ने कहा- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैंउन्होंने कहा- गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा का मकसद घृणा और डर को दूर करना है

जम्मू: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं और देश की सबसे पुरानी पार्टी के बिना कोई भी तीसरा मोर्चा सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा का मकसद घृणा और डर को दूर करना है और उनका उद्देश्य अपनी पार्टी के बैनर तले विरोधी दलों को एकजुट करना नहीं है। 

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों से अलग वह (गांधी) अपना नेतृत्व कौशल दिखाएंगे और एक बड़ी चुनौती (वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा के लिए) बनेंगे। वह एक करिश्मा करेंगे।’’ शुक्रवार को बरसात के बावजूद हटली मोढ़ से चंदावल के बीच 13 किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ पैदल चलने वाले राउत ने कहा कि कांग्रेस के बारे में भाजपा गलत धारणा फैला रही है, लेकिन यह यात्रा राहुल के बारे में उनकी सभी मिथकों को तोड़ देगी। क्या राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं, इस सवाल के जवाब में राउत ने कहा क्यों नहीं। 

राउत ने कहा कि गांधी ने खुद ही कहा है कि वह प्रधानमंत्री बनने के इच्छुक नहीं हैं, लेकिन ‘‘जब लोग उन्हें शीर्ष पद पर देखना चाहेंगे, तो उनके पास कोई विकल्प नहीं बचेगा।’’ राउत ने कहा, ‘‘कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर हर कोई नहीं चल सकता। इसके लिए बहुत अधिक समर्पण और देश के लिए प्यार की जरूरत पड़ती है। उन्होंने अपने देश के लिए अपनी चिंताओं को जाहिर किया है और मैं इस यात्रा में कोई राजनीति नहीं देखता।’’ 

कांग्रेस के बिना तीसरे मोर्चे के विचार को खारिज करते हुए राउत ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में बहुत दम है और देशभर के हर कोने और नुक्कड़ पर इसकी मौजूदगी है। 

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :संजय राउतराहुल गांधीकांग्रेसशिव सेनाभारत जोड़ो यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं