Watch: राहुल गांधी ने खरीदी नंदिनी आइसक्रीम, डेयरी ब्रांड को कर्नाटक की शान बताया

By भाषा | Updated: April 17, 2023 07:54 IST2023-04-17T07:42:17+5:302023-04-17T07:54:33+5:30

बता दें कि विपक्ष का यह दावा है कि भाजपा अमूल को कर्नाटक में अनुमति देकर नंदिनी को ‘खत्म’ करना चाहती है। ऐसे में राज्य में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि अमूल से नंदिनी को कोई खतरा नहीं है।

congress leader Rahul Gandhi buys Nandini ice cream calls the dairy brand pride of Karnataka Assembly Elections 2023 | Watch: राहुल गांधी ने खरीदी नंदिनी आइसक्रीम, डेयरी ब्रांड को कर्नाटक की शान बताया

फोटो सोर्स: Twitter @RahulGandhi

Highlightsविवादों के बीच राहुल गांधी ने नंदिनी पार्लर का दौरा कर आइस्क्रीम खरीदी है।राहुल गांधी ने एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने इस ब्रांड को ‘कर्नाटक का गौरव’ बताया है।इस दौरान उनके साथ डी.के. शिवकुमार और के. सी. वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

बेंगलुरु: नंदिनी बनाम अमूल विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक नंदिनी आइसक्रीम खरीदी और इस ब्रांड को ‘कर्नाटक का गौरव’ बताया है। उन्होंने कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के प्रमुख ब्रांड नंदिनी को ‘सर्वश्रेष्ठ’ भी बताया। गुजरात के अमूल द्वारा इस ब्रांड के अधिग्रहण की आशंका के बीच कांग्रेस नेता ने यह कदम राज्य में पार्टी नेताओं द्वारा घरेलू डेयरी ब्रांड का पुरजोर समर्थन करने के मद्देनजर उठाया है। 

क्या है पूरा मामला

कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर आये राहुल ने एक नंदिनी स्टोर से आइसक्रीम खरीदी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल भी मौजूद थे। राहुल ने बाद में ट्विटर पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “कर्नाटक का गौरव, नंदिनी सर्वश्रेष्ठ है।” दोनों दुग्ध संघों के बीच विवाद हाल में शुरू हुआ था, जब अमूल ने घोषणा की थी कि वह बेंगलुरु में भी दूध की आपूर्ति करेगा। 

नंदिनी को लेकर कर कर्नाटक सरकार पर क्या आरोप लगे है

विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) ने दावा किया है कि भाजपा अमूल को कर्नाटक में अनुमति देकर नंदिनी को ‘खत्म’ करना चाहती है। उन्होंने यह आशंका भी जताई है कि अमूल के अधिग्रहण की राह तैयार करने के लिए नंदिनी के उत्पादों की कमी पैदा की जाएगी। हालांकि, राज्य में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि अमूल से नंदिनी को कोई खतरा नहीं है। 
 

Web Title: congress leader Rahul Gandhi buys Nandini ice cream calls the dairy brand pride of Karnataka Assembly Elections 2023

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे