लाइव न्यूज़ :

'संघ और भाजपा से डरने वालों की कांग्रेस में कोई जगह नहीं', राहुल गांधी की दो टूक, ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कसा तंज

By शीलेष शर्मा | Updated: July 16, 2021 18:37 IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के नियुक्त वालंटियर्स को संबोधित कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के नियुक्त वालंटियर्स को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन्हें डर लगता है वे जा सकते हैं। भाजपा के फेक न्यूज से डरने की जरूरत नहीं है। यदि प्रधानमंत्री कहते हैं कि योगी सरकार ने कोरोना काल में हालात के नियंत्रण के लिए अच्छा काम किया है तो उस पर हंसिए। 

जो लोग संघ और भाजपा से डरते हैं उनके लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। वह पार्टी से बाहर जाना चाहते हैं तो जाएं, बहुत से दूसरे लोग हैं जो भाजपा और संघ से मुक़ाबला करना चाहते हैं उनको पार्टी के अंदर लाओ। यह बात राहुल गांधी ने सोशल मीडिया टीम के साथ दो घंटे चली बैठक में कही। राहुल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम का उल्लेख करते हुए तंज कसा कि उनको अपनी दौलत को लेकर संघ और भाजपा का डर सता रहा था। इसी डर से सिंधिया कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार मीडिया पर कब्जा कर रही है। इस कारण सोशल मीडिया ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। ज़रूरत इस बात की है कि हम बिना डरे ऐसी ताक़तों का मुकाबला करें और सच्चाई जनता के सामने रखें। राहुल ने नेल्सन मंडेला से हुए अपने एक संवाद का जिक्र करते हुए कहा कि मंडेला ने कहा था कि कांग्रेस जब अंग्रेजों से लड़ी तब हममें हौसला आया कि हम भी लड़ सकते हैं। सोशल मीडिया की अपनी टीम को राहुल ने दो टूक संदेश दिया कि संघ और भाजपा से डरने वालों को बाहर करो तथा जो डरते नहीं उनको पार्टी में लाओ। 

राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रुख अख्तियार किया। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की फेक न्यूज से डरने की जरूरत नहीं है। यदि पीएम कहते हैं कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कोरोना के हालातों से निपटने के लिए अच्छा काम किया है तो उन पर हंसिए। यदि पीएम कहते हैं कि भारत के क्षेत्र में चीन नहीं घुसा है तो उन पर हंसिए। 

फेक न्यूज पर विश्वास करना बंद कर दिया - राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने वालंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि अब लोगों ने भाजपा द्वारा फैलाई जा रही फेक न्यूज पर विश्वास करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। 

संसदीय रक्षा कमेटी से वॉकआउट

बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी ने संसदीय रक्षा कमेटी से वॉकआउट किया था। उन्होंने डोकलाम और सीमा से जुड़े ऐसे ही मामलों पर चर्चा कराने की मांग की थी। हालांकि उनकी मांग को जब खारिज कर दिया तो उन्होंने अन्य कांग्रेसी सांसदों के साथ वॉकआउट किया। 

कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ी

पिछले कुछ वक्त में ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, रीता बहुगुणा जोशी, हेमंत बिस्व सरमा, जगदंबिका पाल, चौधरी बीरेंद्र सिंह, नारायण राणे जैसे कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी।   

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसमोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे