लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी 18 दिसंबर को अमेठी आयेंगी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 15:59 IST

Open in App

अमेठी, 14 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 18 दिसंबर को अमेठी के एक दिन के दौरे पर आ रहे है । इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। प्रियंका उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं । कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी ।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता डा अरविंद चर्तुवेदी ने बताया कि राहुल गांधी 18 दिसंबर को सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से अमेठी पहुचेंगे, वे यहां एक दिन रूकेंगे । उन्होंने बताया कि अभी उनके दौरे का विस्तृत विवरण नही आया हैं ।

गौरतलब है कि राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी से 55120 मतों चुनाव हारने के बाद दूसरी बार अमेठी के दौरे पर आ रहे हैं । राहुल गांधी 15 वर्षो तक यहां से सांसद रहे । कोरोना महामारी के दौरान भी राहुल ने यहां राहत सामग्री भेजी थी

उप्र विधान सभा चुनाव क़ो देखते राहुल गांधी का अमेठी का दौरा काफी अहम माना जा रहा है । अमेठी लोकसभा क्षेत्र गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता था, अमेठी संसदीय क्षेत्र मे पांच विधानसभा सीटें है जिसमें अमेठी, जगदीशपुर, सलोन और तिलोई पर भाजपा का कब्जा है जबकि गौरीगंज विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के पास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा