लाइव न्यूज़ :

‘सबको पता है किसने विधायक खरीदकर सरकारें गिराईं?’- बोलीं प्रियंका गांधी, बिना नाम लिए पीएम मोदी पर ऐसे साधा निशाना

By भाषा | Updated: November 11, 2022 09:42 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन अपनी आखिरी चुनावी सभा में प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा है, ‘‘मैं आपसे यह आग्रह करना चाहती हूं कि आप अपनी परिस्थितियों और अपने अनुभव के आधार पर वोट करिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सब जानते है विधायकों को खरीदकर किसने सरकार गिराई है। यही नहीं उन्होंने लोगों से यह भी कहा है कि वे सोच-समझकर वोट दें।

शिमला:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से पलटवार करते हुए कहा कि सबको पता है कि आजादी के बाद किसने स्थिर सरकारें दीं और किसने ‘‘विधायक खरीदकर’’ सरकारें गिराई हैं। 

उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन अपनी आखिरी चुनावी सभा में लोगों का आह्वान किया कि सोच-समझकर वोट करें और किसी की बातों से गुमराह नहीं हों। 

बिना नाम लिए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘भाजपा के बड़े नेताओं ने कहा कि कांग्रेस आपको स्थिर सरकार नहीं दे सकती। आजादी के बाद स्थिर सरकारें किसने दीं और किसने अस्थिरता फैलाई? पैसे से विधायकों को खरीदकर सरकारों को गिराने वाले कौन हैं?’’ 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को राज्य में एक चुनावी सभा में कहा था कि कांग्रेस स्थिर सरकार नहीं दे सकती है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस यदि राज्य में सरकार बनाती है तो केवल विकास को बाधित ही करेगी। 

पीएम मोदी के एक और बयान का प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

ऐसे में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री के एक और बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘‘आपसे कहा जाता है कि दवाई बदलेंगे तो मरीज ठीक नहीं होगा। ऐसे लगता है कि हिमाचल प्रदेश बीमार है। यह सब फिजूल की बाते हैं। आप सब जानते हैं।’’ 

उनका कहना था, ‘‘इस मंच से आपसे कोई भी कुछ भी कह सकता है। आज की राजनीति में देख रहे हैं कि पैसे और झूठ का बोलबोला है। नेता कुछ भी वादा करते हैं। पांच साल बाद आपको पता चलता है कि कुछ नहीं हुआ है।’’ प्रियंका ने कहा, ‘‘मैं आपसे यह आग्रह करना चाहती हूं कि आप अपनी परिस्थितियों और अपने अनुभव के आधार पर वोट करिए।’’ 

सरकार बनी तो पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना शुरू करने का होगा फैसला- प्रियंका गांधी 

जनसभा में प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ‘‘आज हिमाचल प्रदेश पर 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। आज 15 लाख नौजवान बेरोजगार हैं। आज हिमाचल प्रदेश में 63 हजार पद खाली पड़े हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने नौकरी नहीं दी।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने का फैसला होगा। 

इस पर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ओपीएस लागू है। भाजपा के लोग कहते हैं कि ओपीएस के लिए पैसे कहां से आएंगे। उनसे मैं पूछना चाहती हूं कि उद्योगपति मित्रों के कर्ज माफ करने के लिए पैसे कहां से आते हैं? ’’ 

प्रियंका गांधी बोलीं- मेरी दादी का आपके साथ रिश्ता है

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीयत ठीक नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मेरी दादी (इंदिरा गांधी) का आपके साथ रिश्ता है। मैं उस रिश्ते को निभा रही हूं। मैं भी यहीं की निवासी हूं। मेरे परिवार ने इस देश के लिए जान दी है। हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों ने भी इस देश के लिए कुर्बानी दी है।’’ 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022प्रियंका गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे