प्रियंका गांधी वाड्रा हुईं 'आइसोलेट', घर के एक सदस्य और स्टाफ मेंबर को हुआ कोरोना

By रुस्तम राणा | Updated: January 3, 2022 21:59 IST2022-01-03T21:30:25+5:302022-01-03T21:59:49+5:30

सोमवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रियंका गांधी के घर एक सदस्य और एक स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने यह कदम लिया है।

Congress leader Priyanka Gandhi Vadra to 'isolate' after a member of her family and one of her staff tested positive for Covid19 yesterday | प्रियंका गांधी वाड्रा हुईं 'आइसोलेट', घर के एक सदस्य और स्टाफ मेंबर को हुआ कोरोना

कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा

Highlightsप्रियंका गांधी ने ट्विटर पर दी इसकी जानकारीकुछ दिनों बाद दोबारा होगा उनका कोरोना टेस्ट

देश में लगातार कोरोना और इसके नए वैरिएंट ओमीक्रोन के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। आमजन से लेकर खास लोग तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रियंका गांधी के घर एक सदस्य और एक स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने यह कदम लिया है। हालांकि जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

कांग्रेस नेता ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा, "मेरे परिवार के एक सदस्य और मेरे एक कर्मचारी को कल (रविवार) जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। आज मेरी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है, हालांकि डॉक्टर ने सलाह दी है कि मैं आइसोलेट रहूं और कुछ दिनों के बाद दोबारा जाँच करवाऊं।"

यूपी चुनाव में कांग्रेस पार्टी की कमान प्रियंका गांधी संभाल रही हैं। 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारे के साथ वे धुआंधार रैली करने वाली हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के इस अभियान के तहत कांग्रेस 4 जनवरी को बरेली में, 5 जनवरी को आजमगढ़ में, 6 जनवरी को बनारस में, 7 जनवरी को कानपुर, 8 जनवरी को प्रयागराज व नोएडा में मैराथन कराने जा रही हैं। अब स्वयं आइसोलेट हो चुकी हैं। ऐसे में पार्टी के इन कार्यक्रमों में शायद ही हिस्सा ले सकेंगी। 

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी यूपी चुनाव 2020 में महिला शक्ति पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इससे पहले वे कह चुकी हैं कि कांग्रेस जाति और धर्म की राजनीति में विश्वास नहीं करती और अपने अभियान में निष्पक्ष जेंडर पर ध्यान रखा है और महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट का वादा किया है।

Web Title: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra to 'isolate' after a member of her family and one of her staff tested positive for Covid19 yesterday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे