लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे तो सबसे पहले मैं स्वागत करूंगा: भगवंत मान

By भाषा | Updated: March 2, 2020 05:33 IST

पंजाब में 2022 में अगला विधानसभा चुनाव होना है और ऐसी अटकलें हैं कि आप सिद्धू को पार्टी में शामिल कराना चाह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिद्धू एक बेहद इमानदार व्यक्ति हैं, मैं क्रिकेट के दिनों से ही उनका बड़ा प्रसंशक रहा हूं और जब वह आउट हो जाते थे तो मैं टीवी बंद कर देता था। इन अटकलबाजियों के बीच मान ने कहा कि वह क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू को यह प्रस्ताव दे चुके हैं ।

आम आदमी पार्टी (आप)की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अगर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय करते हैं तो उनका स्वागत करने वाले वह पहले व्यक्ति होंगे। पंजाब में 2022 में अगला विधानसभा चुनाव होना है और ऐसी अटकलें हैं कि आप सिद्धू को पार्टी में शामिल कराना चाह रही है।

इन अटकलबाजियों के बीच मान ने कहा कि वह क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू को यह प्रस्ताव दे चुके हैं । हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उन्होंने इस बारे में सिद्धू से कोई बातचीत नहीं की है। संगरूर से आप सांसद मान ने कहा, ‘‘मैं यह प्रस्ताव दे चुका हूं लेकिन इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है।

नवजोत सिद्धू एक बेहद इमानदार व्यक्ति हैं, मैं क्रिकेट के दिनों से ही उनका बड़ा प्रसंशक रहा हूं और जब वह आउट हो जाते थे तो मैं टीवी बंद कर देता था। मैं अब भी उनका प्रसंशक हूं और भविष्य में भी रहूंगा। अगर वह हमारी पार्टी में शामिल होते हैं तो मैं सबसे पहले उनका स्वागत करूंगा।’’ उन्होंने कहा कि बिना किसी व्यक्तिगत हित के पंजाब के कल्याण के लिए काम करने वाले सभी लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया