लाइव न्यूज़ :

CBI चीफ के समर्थन में उतरे मल्लिकार्जुन खड़गे, छुट्टी पर भेजने के फैसले को SC में दी चुनौती

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 3, 2018 17:00 IST

Open in App

एजेंसी सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने का विवाद और गहरा गया है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने वर्मा को छुट्टी पर भेजने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इसमें उन्होंने केंद्र के फैसले को अवैध और सीबीआई अधिनियम का उल्लंघन करार दिया है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता खड़गे ने अपनी याचिका में कहा कि अधिनियम के मुताबिक सीबीआई निदेशक की नियुक्ति या उसे हटाने के बारे में नेता प्रतिपक्ष, प्रधानमंत्री और प्रधान न्यायाधीश की तीन सदस्यीय समिति को ही अधिकार है.

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के पास सीबीआई निदेशक के खिलाफ कार्रवाई का कोई अधिकार नहीं है. खड़गे ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने की कार्रवाई अवैध है.'' पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने खड़गे से इस संबंध में याचिका दायर करने के लिए कहा था.

खड़गे सीबीआई निदेशक की नियुक्ति करने वाली समिति के सदस्य भी हैं. खड़गे ने सरकार के फैसले को मनमानी करार देते हुए कहा है कि कानून के अनुसार आलोक वर्मा को 2 साल का कार्यकाल देना चाहिए. इससे पहले कांग्रेस ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने और उनकी जगह अंतरिम निदेशक नियुक्त करने के फैसले को लेकर सरकार पर निशाना साधा था. कांग्रेस ने कहा था कि वर्मा को सरकार ने इसलिए उनके पद से हटाया, ताकि वह राफेल डील मामले की जांच की दिशा में आगे नहीं बढ़ें.

टॅग्स :सीबीआईआलोक वर्माकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया