लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता खड़गे ने दिया इस्तीफा, चिदबंरम और दिग्विजय दौड़ में सबसे आगे, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2022 21:34 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (80 वर्षीय) ने त्यागपत्र कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। यह कदम मई में उदयपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर’ में तय ‘ एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत के अनुरूप उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे वरिष्ठ नेता पी.चिदबंरम और दिग्विजय सिंह राजसभा में नेता प्रतिपक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा।खड़गे कर्नाटक के दलित नेता है और इस पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं।

नई दिल्लीः वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। खड़गे ने यह कदम अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के एक दिन बाद उठाया।

 

खड़गे (80 वर्षीय) ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। उन्होंने यह कदम मई में उदयपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर’ में तय ‘ एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत के अनुरूप उठाया है। सूत्रों ने बताया कि खड़गे ने शुक्रवार रात अपना इस्तीफा सौंपा।

सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि वरिष्ठ नेता पी.चिदबंरम और दिग्विजय सिंह राजसभा में नेता प्रतिपक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा। खड़गे कर्नाटक के दलित नेता है और इस पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के तीसरे दावेदार के.एन.त्रिपाठी हैं, जो झारखंड के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। हालांकि, उन्हें इस चुनाव में कमजोर प्रत्याशी माना जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन के आखिरी दिन खड़गे, थरूर और त्रिपाठी ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

खड़गे ने 14 सेट में नामांकन दाखिल किया और उनके प्रस्तावकों में अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, ए.के.एंटनी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक और जी-23 के सदस्य आनंद शर्मा, भूपेंद्र हुड्डा, पृथ्वीराज चव्हाण और मनीष तिवारी शामिल हैं। 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीपी चिदंबरमदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील