लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता मदन लाल शर्मा का निधन

By भाषा | Updated: December 23, 2020 17:22 IST

Open in App

जम्मू, 23 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मदन लाल शर्मा का कटरा के एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया।

वह 68 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि वह पहले 1983 और फिर 1987 में विधायक चुने गए थे।

वह 1988 में एनसी-कांग्रेस गठबंधन सरकार में मंत्री बने। वह 2002 में अखनूर से पुन: निर्वाचित हुए और पीडीपी-कांग्रेस सरकार में मंत्री बने। शर्मा 2004 और फिर 2009 में जम्मू-पुंछ सीट से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद वह 2014 में लोकसभा चुनाव हार गए थे।

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा, ‘‘राजनीतिक एवं सामाजिक गलियारे में उनके निधन से शोक व्याप्त है। पार्टी उनके निधन के कारण शोकाकुल है। पार्टी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।’’

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) प्रमुख जी ए मीर ने शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी में खालीपन पैदा हो गया है।

‘अपनी पार्टी’ अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने भी शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘‘मैं मदन लाल जी के निधन से दु:खी हूं। वह ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनकल्याण में लगा दिया। उनके मंत्री बनने पर भी लोगों, खासकर उनके मतदाताओं के लिए उन तक पहुंचना आसान था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह