लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई और उनके भाई का 150 करोड़ का होटल बेनामी संपत्ति घोषित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2019 15:27 IST

इनकम टैक्स के सूत्रों के मुताबिक जांच में पाया गया कि कंपनी के 34 परसेंट शेयर ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड (बीवीआई) के पास हैं जो यूएई से चलती है। ये दोनों भाई हरियाणा के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडिपार्टमेंट ने अपने आधिकारिक बयान मे कहा कि बिश्नोई परिवार की विदेशों में 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है।ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड के बेनामी शेयरधारक बिश्नोई परिवार के करीबी हैं।

आयकर विभाग ने हरियाणा के कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई और उनके भाई चंद्र मोहन का गुड़गांव में 150 करोड़ रुपए का एक होटल बेनामी सम्पत्ति के तौर पर जब्त किया है। 'बेनामी' संपत्ति घोषित यह होटल बेहद प्रीमियम लोकेशन पर स्थित है।

अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली स्थित एंटी बेनामी यूनिट ने नोटिस जारी कर होटल संपत्ति को बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट 1988 के सेक्शन 24(3) के तहत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से अटैच किया है। 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक होटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ब्राइट स्टार होटल के नाम पर है। आयकर विभाग ने कुलदीप बिश्नोई के हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश स्थित कुल 13 ठिकानों पर छापेमारी की।

आयकर सूत्रों के बताया कि जांच में सामने आया है कि जब्त की गयी कंपनी में 34 प्रतिशत शेयर एक ‘दिखावे की’ कंपनी के नाम है जो करचोरों की पनाहगाह माने जाने वाले विदेशी क्षेत्र ‘ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड’ में पंजीकृत है और उसका परिचालन संयुक्त अरब अमीरात से हो रहा था। ये दोनों भाई हरियाणा के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे हैं। कुलदीप बिश्नोई अदमपुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं और मोहन मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड के बेनामी शेयरधारक बिश्नोई परिवार के करीबी हैं। डिपार्टमेंट ने कुलदीप पर आरोप लगाया कि वह भारत और विदेशों में बैठे अपने सहयोगियों के जरिए पूरे मामले की देखरेख कर रहे थे।

डिपार्टमेंट ने अपने आधिकारिक बयान मे कहा कि बिश्नोई परिवार की विदेशों में 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। इसकी जांच चल रही है।

बेनामी संपत्ति के उल्लंघन मामले में सात साल तक सश्रम कारावास और बाजार मूल्य के हिसाब से संपत्ति का 25 परसेंट जुर्माना देने का प्रावधान है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह