लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के नेता कमलनाथ गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:46 IST

Open in App

भोपाल, नौ जून मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को गत दो दिनों से बुखार आने के कारण बुधवार को नियमित जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि उनकी कोरोना जांच निगेटिव आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कमलनाथ जी ने दो-तीन दिन से बुखार होने के कारण अपने सभी दौरा कार्यक्रम निरस्त कर दिए और आज वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सामान्य जांच के लिए भर्ती हुए। जहां पर उनकी जांच व आवश्यक परीक्षण हुए, जो कि सभी ‘‘ नार्मल ’’ आए हैं।’’

सलूजा ने बताया कि डॉक्टर निरंतर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे हैं। उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें।’’

एक अन्य ट्वीट में चौहान ने कहा, ‘‘ कमलनाथ जी से फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मैं शीघ्र उनके पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं