लाइव न्यूज़ :

जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल, कहा- देश के लिए आज कोई खड़ा है तो केवल पीएम मोदी और बीजेपी

By विनीत कुमार | Updated: June 9, 2021 15:46 IST

जितिन प्रसाद बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। ये अटकलें सुबह से ही लगाई जा रही थी कि कोई बड़ा कांग्रेसी चेहरा भाजपा में शामिल हो सकता है। हालांकि नाम का खुलासा नहीं हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देजितिन प्रसाद भाजपा में हुए शामिल, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उठाया बड़ा कदमकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जितिन प्रसाद को दिलाई भाजपा की सदस्यता

दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में भाजपा की सदस्या हासिल की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव है। ऐसे में जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने को बड़ा कदम माना जा रहा है। जितिन प्रसाद ब्राह्मण नेता है और जाहिर तौर पर उनके जरिए भाजपा चुनाव में अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश में होगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह ही जितिन प्रसाद भी अब तक राहुल गांधी के करीबी माने जाते रहे थे। हालांकि, कुछ मौकों पर उनकी नाराजगी भी सामने आती रही है।

सुबह से लग रही थी बड़े कांग्रेसी चेहरे के भाजपा में जाने की अटकलें

इससे पहले बुधवार सुबह से ही ये अटकलें लगाई जाने लगी थी कि कोई बड़ा कांग्रेसी चेहरा भाजपा में शामिल हो सकता है। बीच में नाम सचिन पायलट का भी उछला। हालांकि तस्वीर दोपहर बाद उस समय साफ हुई जब जितिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर पहुंच गए। इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता हासिल की।

'देश के साथ खड़े हैं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी'

जितिन प्रसाद ने भाजपा की सदस्यता हासिल करने के बाद कहा कि उन्होंने काफी सोच कर ये फैसला किया। उन्होने कहा, 'कांग्रेस के साथ मेरे तीन जेनरेशन के रिश्ते रहे हैं। इसलिए मैंने काफी सोच-विचार कर ये फैसला किया। पिछले 8 या 10 सालों में मैंने महसूस किया है कि अगर आज कोई एक पार्टी सही तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर है तो वो भाजपा है। अन्य पार्टियां क्षेत्रीय हैं लेकिन ये नेशनल पार्टी है।'

उन्होंने आगे कहा, 'अगर कोई पार्टी या नेता आज राष्ट्र के हित के लिए खड़ा है तो फिलहाल जिस स्थिति में देश है तो उस लिहाज से बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।'

टॅग्स :पीयूष गोयलभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो