लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश पंचतत्व में विलीन

By भाषा | Updated: June 14, 2021 16:46 IST

Open in App

देहरादून, 14 जून वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का सोमवार को उनके गृहनगर हल्द्वानी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हल्द्वानी की विधायक हृदयेश का रविवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था जहां वह शनिवार को पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुई थीं।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि हल्द्वानी में रानीबाग क्षेत्र के चित्रशिला घाट पर हृदयेश का अंतिम संस्कार किया गया जहां उनकी पार्थिव देह को उनके पुत्र सुमित ने मुखाग्नि दी।

इस दौरान, परिवार के लोगों के अलावा प्रदेश के मंत्रियों समेत कांग्रेस और भाजपा के अनेक नेता मौजूद रहे जिनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश के मंत्री सुबोध उनियाल, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, बंशीधर भगत, कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद यादव शामिल थे ।

इससे पहले, दिल्ली दौरे के बीच में ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि देने उनके हल्द्वानी स्थित आवास पहुंचे।

हृदयेश की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने हृदयेश को याद करते हुए कहा कि प्रदेश हित के मुद्दों को सर्वोपरि रखने वाली जनप्रिय नेता के अधूरे कार्यों को उनकी सरकार आगे बढ़ाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह