लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में कांग्रेस नेता का पीएम मोदी पर हमला, कहा- अगर राहुल और सोनिया चोर हैं तो संसद में कैसे बैठे हुए हैं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 14:23 IST

लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- सोनिया और राहुल को चोर बोलकर सत्ता में आ गए फिर उन्हें सलाखों के पीछे क्यों नहीं भेजा।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्या आपने 2 जी और कोयला आवंटन घोटाले में किसी को पकड़ा?

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्या आपने 2 जी और कोयला आवंटन घोटाले में किसी को पकड़ा? क्या आपने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सलाखों के पीछे भेजा? आप उन्हें चोर-चोर कहते हुए सत्ता में आ गए, फिर वो कैसे संसद में बैठे हुए हैं?

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण का कंटेंट सत्ताधारी दल ने तैयार करवाया। साथ ही साथ कहा कि नरेंद्र मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद का नरेंद्र नाम होने की वजह से नहीं की जा सकती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मां गंगा और गंदी नाली की तुलना नहीं की जा सकती।

गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र चल रहा है। संसद में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर चर्चा की गई।इस सप्ताह संसद के दोनों सदनों में तीन तलाक पर रोक का प्रावधान करने वाले मुस्लिम महिला विवाद अधिकार संरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी जो संसद से पारित होने के बाद अध्यादेश का स्थान लेगा।

17वीं लोकसभा के गठन के बाद नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला विधेयक है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में भारी हंगामे के बीच यह विधेयक पेश किया था।

टॅग्स :संसद बजट सत्रलोकसभा संसद बिलराहुल गांधीनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं