लाइव न्यूज़ :

असम में कांग्रेस नेता ने अदालत से पुनर्वास नीति बनाने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:53 IST

Open in App

गुवाहाटी, छह अक्टूबर असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया ने गोहाटी उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल कर प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन से लोगों को हटाने के लिए एक पुनर्वास नीति बनाने का अनुरोध किया है।

दर्रांग जिले के सिपाझार राजस्व क्षेत्र के तहत आने वाले गांवों में 23 सितंबर को लोगों को सरकारी जमीन से हटाने के दौरान सुरक्षा बलों और कथित अतिक्रमणकारियों के बीच संघर्ष में पुलिस गोलीबारी में दो लोग मारे गये और 20 अन्य घायल हो गये थे। इस घटना के कुछ दिन बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने जनहित याचिका दाखिल की है।

मामला बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया।

सैकिया ने सिपाझार इलाके के गारुखुटी में सरकारी जमीन को खाली कराने के दौरान लोगों की मौत और उनके घायल होने के मामले में उच्च न्यायालय की निगरानी में समयबद्ध जांच का अनुरोध भी किया।

जनहित याचिका में दावा किया गया कि अभियान चलाये जाते समय उचित दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया और असम में 2016 से अनेक आधार पर स्थानीय लोगों को भूमि अधिकार से वंचित करने का प्रयास किया गया।

भाजपा उसी साल असम में सत्ता में आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो