लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता इब्राहिम ने देवेगौड़ा से मुलाकात की, जद (एस) में शामिल होने की अटकलें

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:36 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी एम इब्राहिम ने जनता दल (सेकुलर) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा से सोमवार को मुलाकात की, जिसके बाद इब्राहिम के जल्द ही कांग्रेस छोड़ने की अटकलें शुरू हो गयीं।

कुछ दिन पहले ही कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने विधान परिषद सदस्य इब्राहिम से मुलाकात की थी। खबरों के मुताबिक शिवकुमार ने उनसे पार्टी नहीं छोड़ने का आग्रह किया था।

जद (एस) विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सात दिसंबर को इब्राहिम के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी और पार्टी में लौटने का न्योता दिया था।

कुमारस्वामी, जद (एस) विधायक आर मंजूनाथ और पार्टी नेता सुरेश बाबू आज की बैठक में उपस्थित थे।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के आवास पर आज हुई बैठक में नेताओं ने इब्राहिम के पार्टी में शामिल होने की संभावना और आगे के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार इब्राहिम की नजर जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री इब्राहिम एक समय देवेगौड़ा के खास थे और जद (एस) छोड़कर 2008 में कांग्रेस में शामिल हो गये थे।

सूत्रों ने बताया कि वह विधान परिषद में विपक्ष के नेता के पद के लिए अपने नाम पर विचार नहीं होने के बाद से कांग्रेस नेताओं खासकर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से नाराज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?