लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद मुठभेड़ मामले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- पुलिस अपने हाथों में ले रही है कानून, नहीं किया जा सकता इसका समर्थन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 6, 2019 14:09 IST

Telangana encounter: रेप के आरोपियों को पुलिस ने आरोपियों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने बलात्कार के बाद युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव को जला दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में 25 वर्षीय पशु-चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। कांग्रेस ने पुलिस मुठभेड़ को लेकर सवाल उठाए हैं और कहा है कि इसका समर्थन नहीं किया जा सकता है। 

हैदराबाद में 25 वर्षीय पशु-चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। ऐसा पुलिस ने दावा किया है। इस बीच कांग्रेस ने पुलिस मुठभेड़ को लेकर सवाल उठाए हैं और कहा है कि इसका समर्थन नहीं किया जा सकता है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने हैदराबाद पुलिस एनकाउंटर को लेकर कहा है, 'यह गलत है और इसका समर्थन नहीं किया जा सकता। पुलिस अपने हाथों में कानून ले रही है और इसका मजाक नहीं बनाया जा सकता। पूछताछ की जानी चाहिए। सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग एनकाउंटर का समर्थन कर रहे हैं, यह सही नहीं है। यहां तक कि कुछ लोग लिंचिंग का भी समर्थन करते हैं।'

बता दें, शुक्रवार सुबह पुलिस ने दावा किया है कि रेप के आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है और यह घटना सुबह साढ़े छह बजे की है। उसने बताया कि जांच के लिए पुलिस आरोपियों को घटनाक्रम की पुनर्रचना के लिए घटनास्थल पर ले गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस से हथियार छीने और उस पर गोलियां चला दीं। आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने जवाब में गोलियां चलाईं और चार आरोपी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हैदराबाद में पशु चिकित्सक युवती का बलात्कार और हत्या के चारों आरोपियों की आयु 20 से 24 वर्ष थी। उनमें से एक लॉरी चालक था और बाकी हेल्पर थे। 

पुलिस ने आरोपियों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने बलात्कार के बाद युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव को जला दिया था। आरोपियों को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। चारों आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने पर पीड़िता की बहन ने प्रसन्नता जताई।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसकांग्रेसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह