लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता हुड्डा ने कई नेताओं के पार्टी छोड़ने पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: October 1, 2021 01:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी की पंजाब इकाई के घटनाक्रम और कई नेताओं के पार्टी छोड़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इन मामलों पर मंथन करना चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का कमज़ोर होना राष्ट्रीय हित में नहीं है। हुड्डा उस जी-23 समूह का हिस्सा हैं जिसने पिछले साल पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की मांग की थी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “ ऐसी चीज़ें क्यों हो रही हैं? पार्टी को मंथन करना चाहिए। इन चीजों का समाधान तलाशने के लिए कोशिश की जानी चाहिए।”

हुडुा से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के उस पर बयान पर टिप्पणी को कहा गया जिसमें उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की बात कही है तो हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि यह उनका निजी फैसला होगा।

हाल में कई नेताओं के पार्टी छोड़ने पर हुड्डा ने कहा कि यह सिर्फ पंजाब में नहीं हुआ है, बल्कि गोवा में भी हुआ है जहां एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी छोड़ दी है।

हुड्डा ने एक समाचार चैनल से कहा, “ मैं अपनी पार्टी के भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हूं। कांग्रेस का कमजोर होना राष्ट्रीय हित में नहीं है।”

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फालेयरो ने हाल में कांग्रेस छोड़ दी थी और बुधवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

हुड्डा ने कहा कि कुछ वरिष्ठ नेताओं समेत कई अन्य ने पार्टी छोड़ी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और जी-23 में शामिल कपिल सिब्बल के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर हुड्डा ने कहा कि यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी का अलग नजरिया है तो उसे सामने लाना चाहिए एवं पार्टी के मंच पर उसपर चर्चा की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह