लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने डॉक्टर विजय दर्डा की पुस्तक ‘रिंगसाइड-अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड’ का विमोचन किया

By अंजली चौहान | Updated: May 30, 2023 17:25 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने डॉक्टर विजय दर्डा की पुस्तक का मंगलवार को विमोचन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद शशि थरूर ने किया डॉक्टर विजय दर्डा की पुस्तक का विमोचन मंगलवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैइस कार्यक्रम में शशि थरूर, डॉक्टर संजय बारू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं

लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डॉक्टर विजय दर्डा की नई पुस्तक ‘रिंगसाइड-अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड’ का विमोचन कांग्रेस नेता डॉक्टर शशि थरूर ने मंगलवार को किया।

इस कार्यक्रम को नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ के स्पीकर हॉल में अपराह्न साढ़े चार बजे आयोजित किया गया। यह पुस्तक डॉक्टर दर्डा के साप्ताहिक लेखों का संकलन है।

जो 2011 और 2016 के बीच लोकमत मीडिया समूह के समाचार पत्रों और देश के अन्य प्रमुख राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दैनिक अखबारों में प्रकाशित हुए थे। विमोचन कार्यक्रम के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के सलाहकार और लेखक डॉक्टर संजय बारू भी मुख्य रूप से मौजूद हैं।

‘रिंगसाइड’ में विज्ञान, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, सामाजिक विकास, खेल, कला, संस्कृति, विदेश नीति और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े शोधपूर्ण आलेख हैं। इसमें प्रख्यात व्यक्तित्वों के बारे में टिप्पणियां भी शामिल हैं जिन्होंने भारत और दुनिया में सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

पुस्तक विमोचन के दौरान मंच पर सभी मुख्य अतिथि समेत अन्य लोग भी मौजूद रहें। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल भी उपस्थित हुए।

पुस्तक में पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, सामाजिक विकास, खेल, कला, संस्कृति, विदेश नीति और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों की एक बौद्धिक यात्रा पर ले जाएगा। यह पुस्तक समकालीन राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं और घटनाक्रमों का प्रतिबिंब है। 

टॅग्स :लोकमत नागपुरशशि थरूरदिल्लीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह