लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की तबीयत खराब, बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2019 22:43 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने कर्नाटक के कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार की पत्नी और मां को नये समन जारी किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवकुमार धन शोधन मामले में अभियोग का सामना कर रहे हैं।

कर्नाटककांग्रेस के नेता डीके कुमार की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें शुक्रवार (01 नवंबर) की रात में बेंगलुरु के अपोलो अस्पाल में भर्ती कराया गया है। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक शिवकुमार का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है और शुगर का स्तर भी स्थिर नहीं है। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने कर्नाटक के कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार की पत्नी और मां को नये समन जारी किए हैं।

मालूम हो कि शिवकुमार धन शोधन मामले में अभियोग का सामना कर रहे हैं। इससे पहले ही शिवकुमार की पत्नी उषा और मां गौरम्मा (85) के वकील ने अदालत के सामने दावा किया कि उन्हें समन नहीं मिले हैं।

न्यायमूर्ति बृजेश सेठी ने मामले की सुनवाई के लिए चार नवंबर की तारीख निर्धारित की है। ईडी की तरफ से पेश केंद्र सरकार के वकील अमित महाजन ने अदालत को बताया कि एजेंसी ने दोनों को नए समन जारी किए हैं ।

समन की तामील की तारीख 31 अक्टूबर है। अदालत दोनों महिलाओं की ओर समन को चुनौती देने के लिए दायर अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। धन शोधन मामले में ईडी ने उन्हें ये समन जारी किए थे । एजेंसी ने अदालत को बताया था कि पूर्व के समन की तामील नहीं हुई और नये समन जारी किए जाएंगे क्योंकि जांच जारी है ।

ईडी ने गौरम्मा और उषा को क्रमश: 15 और 17 अक्टूबर को उसके सामने पेश होने के लिए समन किया था। गौरम्मा के वकील ने कहा था कि जब कभी भी ईडी उनको समन करेगा तो उसे सीआरपीसी के प्रावधान का पालन करना होगा कि 15 साल से कम उम्र की लड़की और 65 साल से अधिक की महिला को थाने में नहीं बुलाया जा सकता ।

ईडी ने शिवकुमार को पीएमएलए के तहत तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था। तिहाड़ जेल में बंद शिवकुमार को उच्च न्यायालय ने 23 अक्टूबर को जमानत दे दी। उन्होंने जमानत ठुकराने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी।

टॅग्स :कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया