लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को बताया 'पुलवामा दुर्घटना', ट्विटर यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2019 10:32 IST

कांग्रेस नेता ने ट्वीटर पर पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना करार दिया तो यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर ने कहा कि पार्टी के साथ राजीनीति करो लेकिन देश के साथ नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह लगातार मांग रहे आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक के सबूत पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना बताने पर ट्विटर यूजर्स ने लगाई लताड़

भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान से वापसी के बाद से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लगातार आतंकी कैंपों पर की गई वायुसेना की एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। अपने सवालों की फेहरिस्त में उन्होंने एक ट्वीट कर पुलवामा आतंकी हमले को ''पुलवामा दुर्घटना'' करार दे दिया। इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता ने मंगलवार (5 मार्च) की सुबह कुछ ट्ववीट कर भारत सरकार पर सवाल दागे। उन्होंने ट्वीट किया, ''हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है। सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।'' अगले ट्वीट में उन्हें लिखा, ''किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी “Air Strike" के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।'' 

दिग्विजय द्वारा पुलवामा दुर्घटना लिखे जाने पर राजेश कुमार सिंह नाम के यूजर ने लिखा, ''पुलवामा दुर्घटना या आतंकवादी घटना.. बोलने में शर्म आती हैं? जरा कपिल सिब्बल को समझाइये?'' दिनेश चावला नाम के यूजर ने लिखा, ''पुलवामा दुर्घटना नहीं बल्कि आतंकवादी हमला था और जिसका माकूल जवाब दिया हमारी सेना ने, रहा सवाल अंतरराष्ट्रीय मीडिया का तो एक भारतीय होने के नाते मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो क्या कहते हैं, क्योंकि मुझे भारतीय सेना और भारत की मौजूदा सरकार पर भरोसा है।'' 

प्रशांत महातो ने लिखा, ''शायद आपकी समझ थोड़ी कम हो गई है, आतंकवादी हमला और दुर्घटना में अंतर होता है। पार्टी के साथ राजनीति करो न कि देश के साथ।'' राहुल राय नाम के यूजर ने लिखा, ''चचा पुलवामा दुर्घटना नही थी, आतंकियों द्वारा कायराना हमला था, भारतीय जवानों पर... उन्हीं भारतीय जवानों पर जिनमें से कुछ की आपने वर्दी खींचकर हाथ उठाया था। पर याद रहे यही हमारे हीरो हैं जो इन हीरोस पर हाथ उठाएगा उसे बदतर परिणाम झेलने होंगे। राजाओं वाला दौर गया कोई उत्तराधिकारी नहीं चलेगा।'' एक यूजर ने लिखा, ''इस तरह के नेता ही देश को बर्बाद करते हैं, बायकॉट कांग्रेस।'' दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर इसी तरह प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी है। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलादिग्विजय सिंहभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं