लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले पर दिग्विजय सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को दी सलाह, कहा-अपने दोस्त इमरान भाई को समझाइए

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 19, 2019 13:57 IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन के हमले की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा थी कि कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश (पाकिस्तान) को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार (19 फरवरी) को अपनी ही पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर तीखा वार किया है। उन्होंने सिद्धू से कहा कि वे जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को समझाएं। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए सभी पार्टियों को एकजुट होने की बात कही है।

दिग्विजय सिंह ने सिद्धू को सलाह देते हुए कहा, 'नवजोत सिंह सिद्धू जी अपने दोस्त इमरान भाई को समझाइए। उसकी वजह से आपको गालियां पड़ रही हैं।' वहीं, एक अन्य ट्वीट में इमरान खान पर हमला बोलते हुए दिग्विजय ने कहा, 'पाकिस्तान के श्रीमान प्रधानमंत्री हिम्मत दिखाइए। हाफिज सईद और मसूद अजहर आतंक के स्वघोषित सरगनाओं को भारत को सौंपिए। आप ऐसा कर न केवल पाकिस्तान को वित्तीय संकट से बाहर निकालेंगे बल्कि नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भी प्रबल दावेदार होंगे।उन्होंने कहा, ' 'मुझे पता है कि मोदी भक्त इसके लिए ट्रोल करेंगे, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। इमरान खान को एक क्रिकेटर के तौर पर मैं पसंद करता हूं, लेकिन इन मुस्लिम कट्टरपंथियों और आईएसआई प्रायोजित आतंकवादी समूहों का समर्थन कर रहे हैं। मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।'आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन के हमले की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा थी कि कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश (पाकिस्तान) को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि यह कायरतापूर्ण कार्रवाई है और मैं सख्ती से इसकी निंदा करता हूं। हिंसा हमेशा निंदनीय है और जिन लोगों ने यह किया उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने जोर देते हुए कहा था कि आतंकवाद का कोई धर्म और उसकी कोई जाति नहीं होती । ‘पिछले 71 साल से यह सब हो रहा है । क्या वह कभी रूके हैं । मेरे लिए हिंसा हमेशा निंदनीय है। मैं हमेशा अहिंसा में विश्वास रखता हूं। किसी भी समस्या का समाधान हिंसा नहीं है। मेरे लिए आगे बढ़ने के लिए अहिंसा सबसे प्रबल हथियार है। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलादिग्विजय सिंहनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल