लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ने नजफगढ़ में बंद पड़े अस्पताल को कोविड केंद्र बनाने की हर्षवर्धन से मांग की

By भाषा | Updated: May 21, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की किल्लत के बीच कांग्रेस के एक नेता ने नजफगढ़ इलाके में बंद पड़े 100 बिस्तरों के एक अस्पताल को कोविड केंद्र बनाने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मांग की है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव नरेश कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी कर दावा किया, “नजफगढ़ में यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क़रीब बीस एकड़ ज़मीन में 1939 से बना हुआ है। यह भारत सरकार के अंतर्गत आता है।”

हर्षवर्धन को लिखे पत्र में कांग्रेस नेता ने उनसे आग्रह किया है कि 100 बिस्तरों वाले इस अस्पताल को न सिर्फ चालू कराया जाए, बल्कि इसे कोविड केंद्र बना दिया जाए ताकि लोगों को फायदा हो सके।

विज्ञप्ति में कुमार ने पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और आम आदमी पार्टी के नजफगढ़ से विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत पर अनदेखी का आरोप लगाया ।

इस बाबत वर्मा और गहलोत से बात करने की कोशिश की गई लेकिन वे टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?