लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ने की ‘आप’ की आलोचना, कहा-गोवा बाहरी लोगों की प्रयोगशाला नहीं है

By भाषा | Updated: July 15, 2021 18:12 IST

Open in App

पणजी, 15 जुलाई कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अलका लाम्बा ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि गोवा बाहरी लोगों की प्रयोगशाला नहीं है। उन्होंने गोवा के लोगों से सच्चे स्थानीय नेताओं को ही राज्य का शासन चलाने देने की अपील की।

कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इस तटीय राज्य की यात्रा के बाद आई है।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में लाम्बा ने कहा कि गोवा के लोगों को मुफ़्त में चीजें देने का वादा कर बेवकूफ बनाया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि दिल्ली में आप का शासन एक विफल मॉडल है और देश की राजधानी पिछले कुछ वर्षों से तकलीफ में है।

दिल्ली में एक गिरजाघर को गिराए जाने पर केजरीवाल के बयान पर क्षोभ प्रकट करते हुए लाम्बा ने कहा, ‘‘ वह दिल्ली के मुख्यमंत्री रहकर कैसे इस बात से अवगत नहीं हो सकते हैं कि उसे गिराए जाने का फ़ैसला करने वाली समिति में आप के तीन विधायक शामिल थे? केजरीवाल को गिरजाघर बचाने के लिए कदम उठाना चाहिए था। दिल्ली को दंगे तक का सामना करना पड़ा और कई लोगों की मौत हो गई लेकिन केजरीवाल ने इस बारे में कुछ नहीं किया।’’

केजरीवाल ने दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक गिरजाघर गिराए जाने से जुड़े मामले में बुधवार को कहा कि यह कार्रवाई केन्द्र सरकार के अधीन आने वाले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने की है।

दक्षिणी दिल्ली जिला प्रशासन ने भूमि का ‘‘अतिक्रमण’’ कर उस पर बनाए गए गिरजाघर को 12 जुलाई को छतरपुर में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान गिरा दिया था।

लाम्बा ने आप को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बी टीम बताते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल, दिल्ली की सारी प्राथमिकताओं को नजरअंदाज कर भाजपा के पैसे पर विभिन्न राज्यों की यात्रा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां