कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री, हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 19, 2021 18:55 IST2021-09-19T17:48:35+5:302021-09-19T18:55:35+5:30

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। शाम 6ः30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे। 

Congress leader Charanjit Singh Channi to be new Punjab Chief Minister tweets senior Congress leader Harish Rawat | कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री, हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे।

Highlightsवरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सबसे आगे चल रहा था।अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवार का फैसला पार्टी आलाकमान के हाथ में है।

चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। पंजाबकांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर जानकारी दी। पंजाब में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कई माह से जारी जंग का अंत हो गया है। 

हरीश रावत ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। शाम 6ः30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे। कांग्रेस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और अब वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

\

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि चन्नी को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। चन्नी दलित सिख समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

कहा था कि विधायकों की बार-बार बैठक बुलाए जाने से उन्होंने अपमानित महसूस किया, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पंजाब के नए मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सबसे आगे चल रहा था।

Web Title: Congress leader Charanjit Singh Channi to be new Punjab Chief Minister tweets senior Congress leader Harish Rawat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे