लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा का निधन

By भाषा | Updated: February 17, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का बुधवार को गोवा में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।

शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे।

शर्मा के बेटे समीर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उनका गोवा में रात आठ बजकर 16 मिनट पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर गोवा से दिल्ली लाया जा रहा है।’’

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निकट सहयोगी रहे शर्मा नरसिम्हा राव सरकार में 1993 से 1996 तक केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री रहे।

आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में 11 अक्टूबर, 1947 को जन्मे शर्मा एक पेशेवर वाणिज्यिक पायलट थे।

रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके शर्मा तीन बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वह तीन बार राज्यसभा सदस्य भी बने और उन्होंने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

वह पहली बार जून 1986 में राज्यसभा सदस्य बने और बाद में राजीव गांधी के निधन के बाद 1991 में अमेठी से लोकसभा सदस्य चुने गए। इसके बाद वह जुलाई 2004 से 2016 तक राज्यसभा सदस्य रहे।

शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा एवं एक बेटी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीप सुरजेवाला ने शर्मा के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा के निधन से बेहद दु:खी हूं। कैप्टन शर्मा समर्पण और वफादारी की प्रतिमूर्ति थे। मैं उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट