लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता भरतसिंह सोलंकी ने अलग रह रही अपनी पत्नी के खिलाफ सार्वजनिक नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:21 IST

Open in App

आणंद (गुजरात), 13 जुलाई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरतसिंह सोलंकी ने मंगलवार को समाचार पत्रों में एक नोटिस प्रकाशित कर अलग रह रही उनकी पत्नी के साथ किसी भी तरह की वित्तीय या अन्य लेनदेन करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उनके अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सोलंकी गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

सोलंकी के अधिवक्ता किरन तपोधन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, '' सोलंकी की पत्नी रेशमाबेन पिछले करीब चार साल से मेरे मुवक्किल के साथ नहीं रह रही है। उनसे अलग रह कर वह मनमाना व्यवहार कर रही हैं।''

नोटिस में कहा गया है, ''चूंकि मेरे मुवक्किल राजनीतिक और सामाजिक रूप से सम्मानीय व्यक्ति हैं, इसलिए उनके नाम और परिचय का दुरुपयोग कर किसी को भी उनकी अलग रह रही पत्नी के साथ किसी प्रकार का लेन देन नहीं करना चाहिये। कोई भी व्यक्ति अगर ऐसा करता है तो इसकी जिम्मेदारी ​मेरे मुवक्किल की नहीं होगी। अगर मेरे मुवक्किल को ऐसे किसी लेन देन का पता चलता है तो वह उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे ।''

तपोधन ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने सोलंकी की ओर से नोटिस जारी किया है । सोलंकी आणंद से दो बार सांसद रह चुके हैं और वह गुजरात के कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं ।

उन्होंने कहा, ''वे दोनों (सोलंकी और उनकी पत्नी) कुछ वर्षों से अलग रह रहे हैं । यह सोलंकी के लिये जरूरी है ​कि वह सावधान रहें क्योंकि वह एक सम्मानित व्यक्ति हैं और (इस बात की आशंका है कि) कोई भी उनके नाम का दुरुपयोग कर सकता है।’’

सोलंकी के मोबाइल फोन पर बार-बार संपर्क करने के बावजूद इस घटनाक्रम पर फिलहाल उनकी कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है।

सोलंकी केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। पिछले साल उन्हें राज्य सभा चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर यह चुनाव लड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos