लाइव न्यूज़ :

शरद पवार के निवास 6 जनपथ पर कांग्रेस-राकांपा नेताओं की बैठक जारी, महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर करेंगे चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 18:35 IST

कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) महाराष्ट्र समन्वय समिति की आज दिल्ली में बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस के नेता राकांपा प्रमुख शरद पवार के निवास पर पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस-एनसीपी की बैठक के बाद शिवसेना नेता संजय राउत राकांपा प्रमुख शरद पवार से मिलेंगे। शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावना पर बातचीत के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

महाराष्ट्र में खींचतान जारी है। कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) महाराष्ट्र समन्वय समिति की आज दिल्ली में बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस के नेता राकांपा प्रमुख शरद पवार के निवास पर पहुंच गए हैं।

इस बीच कहा जा रहा है कि कांग्रेस-एनसीपी की बैठक के बाद शिवसेना नेता संजय राउत राकांपा प्रमुख शरद पवार से मिलेंगे। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस और राकांपा के वरिष्ठ नेताओं की बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में बातचीत हुई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के आवास पर हुई बैठक में महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर तौर-तरीकों को तय करने पर चर्चा हुयी। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, पृथ्वीराज चव्हाण, केसी वेणुगोपाल, बालासाहेब थोराट ने हिस्सा लिया। वहीं राकांपा की ओर से बैठक में सुप्रिया सुले, अजित पवार, जयंत पाटिल, नवाब मलिक शामिल हुए।

दोनों पार्टियों ने शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावना पर बातचीत के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे और कुछ अन्य नेता तथा राकांपा की तरफ से प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, अजीत पवार और जयंत पाटिल मंगलवार को मिलने वाले थे।

टॅग्स :दिल्लीकांग्रेसशिव सेनासोनिया गाँधीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग