लाइव न्यूज़ :

'गरीब बिहारी मुफ्त वैक्सीन के लालच में आ गए', बिहार चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता ने राज्य के मतदाताओं पर उठाए सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: November 10, 2020 21:18 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की। दोनों के बीच बिहार चुनाव परिणामों और रुझानों के बारे में बात हुई।

Open in App
ठळक मुद्देरुझानों के मुताबिक बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है। कांग्रेस नेता अर्चना डालमिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर से विवादित बयान दिया है।

पटना: बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों के लिए गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक राज्य में एनडीए की सरकार बन रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता अर्चना डालमिया (Archana dalmia) ने अपने आधिकारिक ट्विटर से विवादित बयान दिया है। अपने ट्वीट में उन्होंने राज्य के मतदाताओं पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस की शिकायत प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अर्चना डालमिया ने लिखा, 'लगता है गरीब बिहारी मुफ्त वैक्सीन के लालच के चक्कर में आ गए हैं।'

अर्चना डालमिया ने आगे लिखा, 'बिहारियों तुम फिर झूमलों के चक्कर में आ गए। अगर 15 लाख नहीं तो कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) मुफ़्त तो मांगो और मिल जाए तो हम भी बिहार आकर लगवा लेंगे।'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की। दोनों के बीच बिहार चुनाव परिणामों और रुझानों के बारे में बात हुई। जदयू अध्यक्ष के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने शाह और कुमार की फोन पर हुई बातचीत के बारे में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने हालांकि कहा कि उनके बीच चुनाव परिणामों और रुझानों को लेकर बात हुई। 

मतगणना के बारे में चुनाव आयोग की ओर से दी गई अद्यतन जानकारी के मुताबिक राजग प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन से मामूली अंतर से आगे चल रहा है। कई सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन सहयोगी जदयू से बेहतर रहा है जिससे कुछ हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार कुमार ही बने रहेंगे या फिर भगवा दल से कोई और नेता राज्य में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेगा। शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि दोनों दल चाहे जितनी भी सीटें जीते, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020राष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?