लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या, थाना प्रभारी निलंबित

By भाषा | Updated: December 30, 2020 16:22 IST

Open in App

चित्रकूट, 30 दिसंबर उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के पहाड़ी क्षेत्र में कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बुधवार को 'भाषा' को बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे ‘पुरानी रंजिश’ में कहासुनी के बाद कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल (55) और उनके भतीजे शुभम उर्फ बच्चा (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप उनके पड़ोसी कमलेश रैकवार पर लगा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि दोहरी हत्या से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने हत्यारोपी के घर में आग लगाकर उसके परिजनों को जिंदा फूंकने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके चारों परिजनों को घर से बाहर निकालकर सुरक्षित बचा लिया है।

मित्तल ने बताया कि मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही बतरने के आरोप में पहाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रवण कुमार सिंह को बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘अशोक और आरोपी के बीच किसी मामले को लेकर ‘पुरानी रंजिश’ थी और इसी को लेकर मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी कमलेश कुमार कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल के घर पहुंच गया था और कहासुनी के बाद उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उनका भतीजा शुभम उर्फ बच्चा वहां पहुंचा तो उसे भी गोली मार दी। गोली लगने से दोनों चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गयी।’’

मित्तल ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं और घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू