लाइव न्यूज़ :

ये दो शेर पढ़कर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को दी बधाई

By रजनीश | Updated: June 19, 2019 13:25 IST

ओम बिरला राजस्थान से तीन बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं। बिरला लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर आठ बार सांसद रही सुमित्रा महाजन का स्थान लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं।बीजेपी के दो बार के सांसद ओम बिरला लोकसभा स्पीकर बनाए गए।लोकसभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का नेता होने के नाते अधीर रंजन चौधरी कई सरकारी कमेटियों और महत्वपूर्ण चयन समितियों में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ओम बिरला के लोकसभा स्पीकर बनाए जाने पर बधाई देते हुए कुछ लाइनें भी सुनाई। अधीर रंजन ने कहा कि "खुदा से क्या मांगू तेरे वास्ते, सदा खुशियों से भरे हों तेरे रास्ते, हंसी तेरे चेहरे पे रहे इस तरह, खुशबू फूलों के साथ रहती है जिस तरह।"

इसके आगे उन्होंने एक और लाइन सुनाई- "जब मुल्ला को मस्जिद में राम नजर आएं, जब पुजारी को मंदिर में रहमान नजर आएं, दुनिया की सूरत बदल जाएंगी जब इंसान को इंसान में इंसान नजर आए।"
बीजेपी के दो बार के सांसद ओम बिरला के लोकसभा स्पीकर (लोकसभा अध्यक्ष) चुने जाने पर पीएम मोदी ने भी उनकी तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय सीट से जीतने वाले ओम बिरला की तारीफ में पीएम मोदी ने कहा कि हम सबके लिए गर्व का विषय है कि स्पीकर पद पर आज हम ऐसे व्यक्ति का अनुमोदन कर रहे हैं, जिन्होंने छात्र राजनीति से ही जीवन का सर्वाधिक उत्तम समय, बिना किसी ब्रेक के समाज की किसी न किसी गतिविधि में व्यतीत किया है।

सुमित्रा महाजन की जगह लेंगे ओम बिरलाबिरला (57) राजस्थान से तीन बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं। बिरला लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर आठ बार सांसद रही सुमित्रा महाजन का स्थान लेंगे। आमतौर पर लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठता क्रम पर विचार किया जाता है लेकिन ऐसे भी मौके रहे हैं जब एक बार और दो बार के निर्वाचित सांसद अध्यक्ष बने हैं।

राहुल गांधी के नकारने के बाद अधीर रंजन दो दी गई लोकसभा में कांग्रेस के नेता की जिम्मेदारीकांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता बनाए गए हैं। यह फैसला उस समय लिया गया जब राहुल गांधी ने यह पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया। मंगलवार सुबह लंबी रणनीतिक चर्चा के बाद यह फैसला किया गया। इस दौरान राहुल गांधी और उनकी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उपस्थित थीं। अधीर चौधरी का उल्लेख करते हुए लोकसभा को एक पत्र लिखा गया कि वो सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता होंगे। पत्र में यह भी लिखा गया कि वो सभी महत्वपूर्ण चयन समितियों में पार्टी का प्रतिनिधित्व भी करेंगे।

अधीर पश्चिम बंगाल से पांच बार से कांग्रेस सांसद हैं। के. सुरेश लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक होंगे। लोकसभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का नेता होने के नाते अधीर रंजन चौधरी कई सरकारी कमेटियों और महत्वपूर्ण चयन समितियों में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलओम बिरलासंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों