लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी कोरोना पॉजिटिव, सभी स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव

By अनुराग आनंद | Updated: June 26, 2020 18:08 IST

दिल्ली में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन व भाजपा नेता सांबित पात्रा भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक मनु सिंघवी के सभी स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी,  सुप्रीम कोर्ट के एक वकील भी हैं।पिछले दिनों दिल्ली में भाजपा नेता संबित पात्रा व ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार मुंबई से भी अधिक हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 

इंडिया टुडे के रिपोर्ट की मानें तो सिंघवी में कोरोना संक्रमण के लक्षण काफी कम नजर आए। लेकिन, जांच कराने पर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है।

अभिषेक मनु सिंघवी के सभी स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव-

खबरों की मानें तो अभिषेक मनु सिंघवी के सभी स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि अभिषेक मनु सिंघवी,  सुप्रीम कोर्ट के एक वकील भी हैं, जिनका कोरोनोवायरस के लिए रिपोर्सट पॉजिटिव आया है।

इससे पहले भी दिल्ली में कई दलों के नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पिछले दिनों भाजपा नेता संबित पात्रा व ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री भी अस्पताल में भर्ती हैं-

बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन भी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। सत्येंद्र जैन की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। इसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया था। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक प्लाज्मा थेरेपी से इलाज किए जाने के बाद अब उनकी तबीयत स्थिर है। यही नहीं जांच में उनका रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आया है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही जैन अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह