लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेस ने लॉन्च किया ऐप

By भाषा | Updated: April 23, 2020 16:35 IST

उत्तराखंड कांग्रेस ने जरूरतमंदों की मदद के लिए 'देवभूमि सेवा' ऐप लॉन्च किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए मोबाइल ऐप जारी किया है।कांग्रेस ने वैल्यू फर्स्ट नाम की कंपनी के साथ मिलकर यह 'देवभूमि सेवा' ऐप बनाया गया है।

उत्तराखंड कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए मोबाइल ऐप जारी किया है। कर्नाटक और मध्य प्रदेश सरकार के लिए इसी तरह का ऐप बना चुकी वैल्यू फर्स्ट नाम की कंपनी के साथ मिलकर यह 'देवभूमि सेवा' ऐप बनाया गया है।

इस ऐप का विचार सबसे पहले लाने वाले कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने बताया कि इस ऐप का इस्तेमाल लॉकडाउन के कारण राज्य के बाहर फंस गये और घर नहीं लौट पा रहे उत्तराखंड के लोगों के लिए किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस ऐप से उन लोगों को भी मदद पहुंचाना संभव होगा जिन्हें मास्क जैसे जरूरी सुरक्षात्मक चीजों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। खंडूरी ने बताया कि कई राज्य सरकारों के हेल्पलाइन नंबरों के सक्रिय न होने की शिकायतों के बाद यह ऐप जारी करने का विचार आया। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास लोगों तक पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं को प्रशासन तक ले जाना है जिससे उनका समाधान हो सके।’’

वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के पुत्र मनीष ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना महामारी को लेकर स्थिति अन्य जगहों की अपेक्षा बेहतर है लेकिन इस वायरस के खिलाफ संघर्ष लंबे समय तक चलेगा जिसके लिए हमें सावधान और सतर्क रहना होगा।

टॅग्स :कांग्रेसउत्तराखण्डकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल