कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की

By भाषा | Updated: November 25, 2021 01:16 IST2021-11-25T01:16:32+5:302021-11-25T01:16:32+5:30

Congress launches membership drive in J&K | कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की

जम्मू, 24 नवंबर कांग्रेस ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान शुरू किया। इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने दावा किया कि लोग बदलाव चाहते हैं क्योंकि भाजपा शासन के सभी मोर्चों पर ''विफल'' रही है।

सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिया था। मीर ने कहा कि सोनिया गांधी ने सभी पदाधिकारियों को राज्यों में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था।

मीर ने आरोप लगाया कि समाज के सभी वर्गों के लोग शासन में भाजपा के प्रदर्शन और उसकी ''युवा विरोधी, गरीब विरोधी और जन विरोधी नीतियों'' से पूरी तरह से ऊब चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress launches membership drive in J&K

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे