लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत, 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:51 IST

Open in App

रायपुर, एक नवंबर छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा का कांग्रेस की सदस्यता के नवीनीकरण के लिए पर्चा भरा।

राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रभारी सचिव चंदन यादव मौजूद थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ कांग्रेस के सदस्यता अभियान के महापर्व की आज देशव्यापी शुरुआत हो रही है। जब मैं प्रदेश अध्यक्ष था तब छह लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। उस दौरान छह लाख से ऊपर सदस्य बनाए गए। इस वर्ष 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।’’

बघेल ने समाज के सभी वर्गों विशेषकर बुद्धिजीवियों और पत्रकारों से भी आग्रह किया कि वह आएं और कांग्रेस की सदस्यता लें।

उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि लोग कांग्रेस की सदस्यता लें तथा देश के विकास में अपना योगदान दें।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा,‘‘ सभी सदस्यों को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना है साथ ही नए लोगों को सदस्य बनाना है। कांग्रेस की रीति, नीति तथा गांधी जी के आदर्शों सत्य व अहिंसा का पालन करने वाले को कांग्रेस का सदस्य बनाया जाएगा।’’

वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव चंदन यादव ने कहा कि कांग्रेस देश की वह पार्टी है जिसने देश की आजादी के साथ देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दिया। कांग्रेस का सदस्य बनना गौरव की बात है।

कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव चंदन यादव ने रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शंकर नगर चौक में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में 50 नए लोगों को हस्ताक्षर कर सदस्यता प्रदान की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य,​ विधायक और अन्य नेता मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र