कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की, अपने स्वार्थ के लिए काम किया : महाराष्ट्र भाजपा नेता

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:52 IST2021-06-25T17:52:31+5:302021-06-25T17:52:31+5:30

Congress killed democracy, worked for selfish interests: Maharashtra BJP leader | कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की, अपने स्वार्थ के लिए काम किया : महाराष्ट्र भाजपा नेता

कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की, अपने स्वार्थ के लिए काम किया : महाराष्ट्र भाजपा नेता

लातूर, 25 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लातूर इकाई के अध्यक्ष एवं विधान पार्षद रमेश कराड ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की और सिर्फ अपने स्वार्थ व सत्ता के लिए काम किया जबकि भाजपा आम लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

कराड आपातकाल की 46वीं बरसी के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। वर्ष 1975 में आज के दिन देश में आपातकाल लागू हुआ था। कार्यक्रम में आपातकाल के खिलाफ लड़ने वालों को सम्मानित किया गया।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 से 1977 तक 21 महीनों की अवधि के लिए आपातकाल की घोषणा की थी। इस दौरान लोगों के मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया, “इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की और सत्ता एवं स्वार्थ की खातिर आपातकाल लगा दिया था। कई लोगों को नहीं पता है कि कई नागरिकों को आपातकाल के दौरान प्रताड़ित किया गया। यह कार्यक्रम हजारों युवाओं को उन स्याह दिनों के बारे में बताएगा।”

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) ने आपातकाल के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों के सम्मान में किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress killed democracy, worked for selfish interests: Maharashtra BJP leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे